Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड का हरिद्वार जिला...यहां बहन ने लव मैरिज कर ली तो नाराज भाई गंदी हरकत पर उतर आया।
बहन और जीजा से नाराज भाई ने जीजा की बहन की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और अश्लील वीडियो पोस्ट कर उसे बदनाम करने लगा। मामला अब पुलिस के पास है। आरोपी युवक के खिलाफ बहन और जीजा ने केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना सिविल लाइंस के मोहनपुरा इलाके की है। यहां रहने वाली एक युवती ने कुछ महीने पहले लव मैरिज कर ली थी। युवती के इस कदम से उसका भाई बेहद नाराज था। वो बहन और उसके परिवार वालों से बदला लेने का मौका ढूंढ रहा था। आगे पढ़िए
आरोप है कि युवक ने जीजा की बहन के नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बना ली और उसका फोटो भी लगा दिया। जीजा की बहन को बदनाम करने के लिए वह अब इस आईडी पर अश्लील फोटो और वीडियो डाल रहा है। पीड़ित परिवार ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने बहन और जीजा के फोन पर कॉल कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। आरोपी बहन और उसके परिवार वालों के साथ गाली-गलौज भी करता है। कोई चारा न देख अब पीड़ित परिवार ने पुलिस से मदद मांगी है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।