Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हरिद्वार: मां-बाप बड़े अरमानों के साथ अपने बच्चों को स्कूल भेजते हैं कि उनके बच्चे स्कूल जाकर पढ़ाई लिखाई करेंगे और उनका नाम रोशन करेंगे।
मगर हरिद्वार में एक स्कूल में बच्चों से पढ़ाई लिखाई छुड़वाकर शौचालय साफ करवाया जा रहा था। हास्य बात यह है कि जब यह मामला सामने आया तो प्रधानाचार्य ने अपनी गलती स्वीकारने की बजाय इस बात को यह कहकर जस्टिफाई कर दिया कि स्कूल में सफाई कर्मचारी नहीं आए थे तो उन्होंने बच्चों से ही शौचालय साफ करवा दिए। यह मामला हरिद्वार में लालढांग क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में छात्रों से शौचालय साफ कराने का है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ग्राम प्रधान ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। उधर, प्रधानाध्यापिका का कहना है कि सफाई कर्मचारी न होने पर शौचालय को धुलवाया गया है।
मिली गई जानकारी के अनुसार, मामला शनिवार का है। यहां राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाहर पीली में प्रधानाध्यापिका की ओर से छात्रों से शौचालय को साफ कराया गया। किसी ने छात्रों का शौचालय साफ करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में बच्चे यूनिफॉर्म में बाल्टी, झाड़ू और ब्रश से शौचालय को साफ करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं ग्राम प्रधान रूबी देवी के पास जब यह वीडियो पहुंची तो उन्होंने इस पर आपत्ति जाहिर की। उन्होंने कहा कि छात्रों से शौचालय की सफाई कराना बेहद गंभीर मामला है। जिसके लिए उनकी ओर से अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की जाएगी। वीडियो वायरल होने पर प्रधानाध्यापिका नीलम मलिक का कहना है कि स्कूल के शौचालय में भिरड़ लगी होने पर उन्हें जलाया गया था। जिससे शौचालय काला होने पर छात्रों से शौचालय की धुलाई कराई गई है। अब देखना यह है कि प्रधानाचार्य की इस शर्मनाक हरकत पर कोई कड़ी कार्यवाही होती है कि नहीं।