ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे द्वारा मैसेज के जरिए इसकी सूचना यात्रियों को दी जा रही है।
-
कोमल नेगी
-
Image: 12 trains running between Haridwar and Delhi canceled
हरिद्वार: यात्रीगण ध्यान दें। रेलवे ने हरिद्वार से दिल्ली के बीच चलने वाली 12 ट्रेनों का संचालन कुछ दिनों के लिए रद्द कर दिया है। दरअसल दिल्ली में नौ और 10 सितंबर को जी-20 सम्मेलन का आयोजन होना है।
Uttarakhand Delhi Train Cancel List
जिसके चलते हरिद्वार से दिल्ली के बीच संचालित होने वाली 12 ट्रेनों की आवाजाही रद्द की गई है। कौन-कौन सी ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है और जो यात्री पहले ही रिजर्वेशन करा चुके हैं, उन्हें क्या करना होगा, ये सभी जानकारी पाने के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें। पहले उन ट्रेनों के बारे में जान लेते हैं, जिनका संचालन कुछ दिनों के लिए रद्द किया गया है। रेलवे ने 14315 बरेली से नई दिल्ली, 14316 नई दिल्ली से बरेली, 14323 नई दिल्ली से रोहतक इंटरसिटी एक्सप्रेस आठ, नौ व दस सितंबर तक रद्द की है। इसी तरह 14305 दिल्ली से हरिद्वार व 14306 हरिद्वार से दिल्ली स्पेशल पैसेंजर ट्रेन का संचालन नौ व दस सितंबर को नहीं होगा। 4432 जाखल से दिल्ली स्पेशल व 4424 जींद से दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन 10 सितंबर को रद्द रहेगी।
इसके अलावा 14737 भिवानी से दिल्ली, 14738 दिल्ली से भिवानी, 4090 हिसार से नई दिल्ली, 4089 नई दिल्ली से हिसार, 14732 बठिंडा से पुरानी दिल्ली किसान एक्सप्रेस, 4453 नई दिल्ली से जींद, 4454 जींद से नई दिल्ली की स्पेशल मेमो ट्रेन नौ व 10 सितंबर तक रद्द रहेंगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे मुरादाबाद सुधीर सिंह ने बताया कि ट्रेनों के रद्द होने की बाबत यात्रियों को मैसेज भेजकर जानकारी दी गई है। जिन यात्रियों ने आरक्षण कराया है। वह अपना पैसा वापस ले सकते हैं। बता दें कि दिल्ली में जी-20 सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में 20 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसे देखते हुए दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे द्वारा मैसेज के जरिए इसकी सूचना यात्रियों को दी जा रही है।