आज उत्तराखंड के 3 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Uttarakhand Weather Update 6 September बुधवार को प्रदेश में तीव्र बौछारें पड़ने के आसार हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में आज बारिश होगी।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 6 September: Uttarakhand Weather Update 6 September
Image: Uttarakhand Weather Update 6 September

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से बारिश से राहत है। ज्यादातर जगह मौसम शुष्क है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हुई है, हालांकि प्रदेश में आज से मौसम में फिर बदलाव आएगा।

Uttarakhand Weather Update 6 September

बुधवार को प्रदेश में तीव्र बौछारें पड़ने के आसार हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में आज बारिश होगी। खासकर पहाड़ी इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के कई दौर हो हो सकते हैं। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें पर्वतीय जिलों में बारिश से लैंडस्लाइड जैसी समस्याएं भी खड़ी हो सकती हैं। आज नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा और चंपावत समेत गढ़वाल के कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछार पड़ सकती हैं। अन्य जिलों में आंशिक रूप से बादल छाये रहने से लेकर आसमान साफ रह सकता है। आगे पढ़िए

मौसम के लिहाज से अगले कुछ दिन मुश्किलभरे रहेंगे। प्रदेश में नौ से 12 सितंबर के बीच कहीं-कहीं भारी वर्षा के आसार हैं। दरअसल उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में चक्रवाती प्रवाह सक्रिय होने लगा है। साथ ही मध्य प्रदेश की ओर से निम्न दबाव क्षेत्र भी हिमालयी क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मानसून की वर्षा तेज हो सकती है। बात करें राजधानी देहरादून की तो यहां मंगलवार को धूप खिली रही और उमसभरी गर्मी ने बेहाल किया। दून समेत तमाम मैदानी क्षेत्रों का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जो कि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक है। आज से प्रदेश में फिर से बारिश का दौर शुरू हो जाएगा, हालांकि मूसलाधार बारिश होने की संभावना कम है। पहाड़ की यात्रा पर जा रहे हैं तो मौसम से जुड़े अपडेट्स लेना न भूलें। सावधान रहें।