Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: भारत में तक़रीबन हर दूसरे युवा की ख़्वाहिश होती है कि उसे सरकारी नौकरी मिले. हर वर्ष करोड़ों उम्मीदवार सरकारी नौकरी के लिए होने वाली परीक्षाओं में शामिल होते हैं।
ऐसे में यूकेएसएसएससी फॉर्म की राह देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। यहां उत्तराखंड में समूह-ग के 1402 पदों पर भर्तियों का कैलेंडर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी कर दिया है। जी हां, लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह एक बड़ा मौका है। इसके तहत पहला विज्ञापन इसी माह 29 तारीख को जारी किया जाएगा। आयोग आगामी मार्च तक इन भर्तियों की परीक्षाएं कराएगा। आयोग सचिव सुरेंद्र सिंह रावत की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 के 34, स्नातक स्तरीय परीक्षा से 226, इंटरमीडिएट स्तरीय एक परीक्षा से 293 और दूसरी से 136, व्यायाम प्रशिक्षक के 56 और सहायक अध्यापक के 657 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। चार भर्तियों के विज्ञापन अक्तूबर माह में जारी किए जाएंगे। एक का नवंबर में जारी होगा। ऐसे में आप भी तैयारियों में जुट जाइये।