उत्तराखंड में आज से अगले तीन दिन बारिश होने की संभावना, जानिए मौसम का अपडेट, पढ़िए पूरी खबर
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 7 September
पौड़ी गढ़वाल: देश के विभिन्न मैदानी हिस्सों में इन दिनों मॉनसून कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। इसके परिणामस्वरुप बारिश का क्रम मैदानी इलाकों में कम हो गया है।
Uttarakhand Weather Update 7 September
वहीं पहाड़ी इलाकों की बात करें तो यहां भी मॉनसूनी हवाएं कमजोर हैं पर एक निश्चित समय के अंतराल पर हल्की बारिश तो ही रही है। अब इसी क्रम में मौसमल विभाग ने बारिश की गतिविधियों को देखते हुए अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं। उत्तराखंड में आज से अगले तीन दिन बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अधिकतर जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पर्वतीय जिलों में कहीं- कहीं तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ कई दौर की बारिश हो सकती है। चमोली, रूद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, चम्पावत और नैनीताल में 6 से लेकर नौ सितम्बर तक कहीं-‘कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और तीव्र वर्ष के आसार बताए गए हैं। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, छह से आठ सितंबर तक प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि, राहत की बात यह है कि मानसून की रफ्तार कम होने से मूसलाधार बारिश नहीं होगी।इस साल उत्तराखंड में लगातार हो रही वर्षा के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इससे कृषि भूमि, सड़क, पुल समेत सार्वजनिक संपत्ति को भी अच्छा खासा नुकसान पहुंचा है। अभी तक राज्य में आपदा से 637 करोड़ रुपये की क्षति आंकलित की गई है। 15 जून से अब तक की स्थिति देखें तो इस आपदा में 60 व्यक्तियों की जान गई है, जबकि 37 घायल हुए हैं और 17 लापता हैं। कुल मिला कर उत्तराखंड को इस बरसात की भारी कीमत चुकानी पड़ी है।