चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, चंपावत और नैनीताल में खराब मौसम लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगा। सावधान रहें।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Report till 11th September
देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से धूप खिली है। मानसून कमजोर पड़ने लगा है, हालांकि प्रदेश में अब एक बार फिर भारी बारिश की संभावना बन रही है।
Uttarakhand Weather Report till 11 September
यहां आपको बता दें कि 8 सितंबर से 11 सितंबर तक यहां भारी बारिश हो सकती है। 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ कई दौर की बारिश हो सकती है। चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, चंपावत और नैनीताल में खराब मौसम लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगा। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। इन सभी जिलों में 11 सितंबर तक बिजली चमकने और तेज बारिश की संभावना है। आगे पढ़िए
हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। इस तरह प्रदेश में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है, हालांकि मूसलाधार बारिश होने की संभावना कम है। पहाड़ की यात्रा पर जा रहे हैं तो मौसम से जुड़े अपडेट्स लेना न भूलें। सावधान रहें। मौसम के लिहाज से अगले कुछ दिन मुश्किलभरे रहेंगे। दरअसल उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में चक्रवाती प्रवाह सक्रिय होने लगा है। साथ ही मध्य प्रदेश की ओर से निम्न दबाव क्षेत्र भी हिमालयी क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मानसून की वर्षा तेज हो सकती है। भारी बारिश के दौरान पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आ सकती हैं। सड़कें बंद हो सकती हैं। यात्रियों से सावधान रहने की अपील की गई है।