एसबीआई ने 6,160 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसका नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Recruitment in SBI UIICL and Railways all details
देहरादून: बेरोजगार युवा ध्यान दें। एसबीआई, रेलवे भर्ती सेल और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने बेरोजगार युवाओं से अलग-अलग पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।
Recruitment in SBI UIICL and Railways
अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं तो इस मौके पर हाथ से जाने न दें। कुल कितने पदों पर भर्ती निकली है और योग्यता क्या है, इस तरह की हर जानकारी आपको राज्य समीक्षा पर मिलेगी। जो भी युवा 10वीं, 12वीं पास या ग्रेजुएट हैं, वो आवेदन कर सकते हैं। सबसे पहले भारतीय स्टेट बैंक की ओर से निकली भर्ती की बात करते हैं। एसबीआई ने 6,160 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसका नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक एसबीआई अप्रेंटिस के पंजीकरण चल रहे हैं, इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर है। आगे पढ़िए
योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIICL) में स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन की अंतिम तिथि और आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 14 सितंबर, 2023 तक है। योग्य उम्मीदवार यूआईआईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रेलवे भर्ती सेल, मध्य रेलवे ने भी अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट rrccr.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती पंजीकरण की प्रक्रिया 29 अगस्त से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 सितंबर, 2023 तक है। अगर आप भी नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें। रोजगार से जुड़ी अन्य खबरों के लिए राज्य समीक्षा के साथ जुड़े रहें।