Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई जिसे देख कर श्रद्धालुओं का चेहरा खिल उठा। दिनभर हल्की बारिश के बीच रविवार को बर्फ़बारी हुई।
इस बीच बाबा केदार के दर्शनों के लिए धाम में भक्तों की भीड़ लगी रही। दोपहर को मंदिर परिसर से संगम तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। सभी भक्तों को गर्भगृह से दर्शन कराए गए। बता दें कि बीते रविवार को सुबह से ही केदारनाथ में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। धाम में हल्की बारिश होती रही। इस दौरान चोराबाड़ी, वासुकीताल और दुग्ध गंगा की ऊपरी पहाड़ियों पर हिमपात भी हुआ। बारिश की वजह से ठंड बढ़ने पर मंदिर समिति द्वारा यात्रियों के लिए अलग-अलग स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। लोग बारिश में भीग कर अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं बाबा केदार के भक्तों से अपील की गई है जो भी श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए आ रहे हैं वह जरूर गर्म कपड़े अपने साथ अवश्य लाएं।