उत्तराखंड में पांच दिन बारिश को लेकर अलर्ट जारी, 13 जिलों में बरसात को लेकर येलो अलर्ट जारी, पढ़िए मौसम समाचार
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Report 13 September
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में मौसम ने फिर से करवट बदली है। बीच में बरसात बंद हो गई थी मगर सितंबर के पहले हफ्ते के बाद से ही दोबारा बरसात का दौर जारी हो गया है।
Uttarakhand Weather Report 13 September
आपको बता दें कि 10 सितंबर को हुई मूसलाधार बारिश के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया था। हालांकि 11 सितंबर को मौसम सामान्य रहा लेकिन 13 सितंबर से एक बार फिर मौसम बदल सकता है । मौसम विज्ञान विभाग और मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार आज से 15 सितंबर तक पूरे उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों से अपील की गई है कि वह नदी नालों के समीप ना जाएं। आगे पढ़िए
उत्तराखंड में आज देहरादून समेत आठ जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सभी जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं। जबकि, अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तराखंड से इस बार मानसून के देरी से विदा होगा। ऐसे में सितंबर में प्रदेश के अधिकतर जिलों में कई दौर की बारिश होने की आशंका हैं। माना जा रहा है कि इस बार मानसून अक्टूबर के पहले सप्ताह में विदा हो सकता है।