देहरादून समेत 4 जिलों में जमकर होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

जिन जिलों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है, उनमें देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जैसे जिले शामिल हैं।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 13 September: Uttarakhand Weather Update 13 September
Image: Uttarakhand Weather Update 13 September

देहरादून: मानसून की विदाई नजदीक है, लेकिन मौसम राहत देता नहीं दिख रहा। बुधवार को भी कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी।

Uttarakhand Weather Update 13 September

आज देहरादून समेत चार जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है, उनमें देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जैसे जिले शामिल हैं। इन सभी जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां आज कई दौर की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। फिलहाल बारिश से राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि आने वाले दो दिनों में प्रदेश भर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आगे पढ़िए

पर्वतीय इलाकों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है, जिससे कई गांव अलग-थलग पड़ गए हैं। भूस्खलन की वजह से सड़कें ब्लॉक हैं। बारिश जारी रहने की वजह से सड़कों की मरम्मत का काम भी प्रभावित हो रहा है। बीते दिन मसूरी में भी भूस्खलन की वजह से नेशनल हाईवे 707ए करीब 22 घंटे बंद रहा। हाईवे 50 मीटर से अधिक क्षतिग्रस्त हुआ था। हाईवे बंद होने से दर्जनों वाहन रास्ते में ही फंसे रहे। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। हाईवे को खोलने के लिए दो जेसीबी मशीन लगाई गई थीं। तब जाकर शाम करीब चार बजे हाईवे खोला जा सका। अगर आप भी पहाड़ की यात्रा पर निकल रहे हैं तो मौसम की जानकारी लेना न भूलें। खराब मौसम में जितना संभव हो पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा से परहेज करें।