देहरादून में 15 सितंबर को रोजगार मेला, मौके पर मिलेगी जॉब, ये डॉक्यूमेंट्स साथ लेकर आएं

जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आगामी 15 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Dehradun Employment Fair 15th September: Dehradun employment fair 15th September
Image: Dehradun employment fair 15th September

देहरादून: बेरोजगार युवाओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि सितंबर माह में देहरादून में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

Dehradun Employment Fair 15th September

इस मेले के तहत करीब 40 से ज्यादा कंपनियों की अलग-अलग सेक्टर में 1500 भर्तियां निकाली गई हैं। इसमें 10वीं, 12वीं पास या ग्रेजुएट बेरोजगार युवा अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। जिससे युवाओं को हाथों हाथ सीधी नौकरी मिल सकेगी। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आगामी 15 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें निजी कंपनियां युवाओं का साक्षात्कार लेंगी, और रोजगार देंगी। मेले के लिए युवा सेवायोजन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आगे पढ़िए

बताया जा रहा है कि मेले में करीब 40 निजी कंपनियां शामिल होंगी। अगर आप इन कंपनियों में काम करने के इच्छुक हैं, तो आप ऑफलाइन माध्यम से देहरादून के परेड ग्राउंड के नजदीक स्थित सेवायोजन कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। वहीं, आधार कार्ड, पैन कार्ड, 10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट, स्थायी निवास प्रमाण पत्र के साथ आप मेले से पहले कार्यालय जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।अभ्यर्थियों को अपने साथ अनिवार्य रूप से अपना बायोडाटा (Resume) मूल प्रमाण पत्रों, उनकी छायाप्रति, इस कार्यालय में पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट फोटो एवं आईडी प्रूफ लाना होगा। जिससे आप इन भर्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 0135- 2653665 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।