राजधानी देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां रहने वाले लोग सावधान रहें।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 14 September
चम्पावत: उत्तराखंड में आज भी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के छह जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
Uttarakhand Weather Update 14 September
लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। आज जिन जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। उनमें राजधानी देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे जिले शामिल हैं। इन सभी जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं। दूसरे जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है। उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिले में भी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। आगे पढ़िए
इन दिनों लगातार जारी बारिश से पहाड़ी क्षेत्रों में हालात बिगड़े हुए हैं। बदरीनाथ हाईवे पर पागलनाला में बुधवार को मलबा आ गया। जेसीबी की मदद से हाईवे खोला गया, लेकिन मलबे में वाहन फिसलने लगे। ऐसे में यहां हाईवे सुचारु करने में करीब ढाई घंटे का वक्त लग गया। तब तक लोग सड़कों पर ही फंसे रहे। यहां स्थिति यह है कि हाईवे किनारे टनों मलबा और बोल्डर अटके हुए हैं। खराब मौसम की वजह से केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। यहां बुधवार को बारिश के कारण सेना का चिनूक हेलीकॉप्टर चंडीगढ़ से गौचर नहीं पहुंच सका, जिससे केदारनाथ के लिए उड़ान नहीं हो पाई। इस सीजन में चिनूक 250 टन से अधिक निर्माण सामग्री केदारनाथ पहुंचाएगा। जिससे यहां निर्माण कार्य को रफ्तार मिलेगी।