उत्तराखंड: बुजुर्ग व्यक्ति की बेरहमी से गला रेतकर हत्या, बाथरूम के पास मिली खून से सनी लाश

हरिद्वार: बैरागी कैंप में गला रेतकर बुजुर्ग की दर्दनाक तरीके से हत्या, बाथरूम के पास पड़ा मिला खून से लथपथ शव
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Haridwar Bairagi Camp Murder: Elderly man murdered in Haridwar Bairagi Camp
Image: Elderly man murdered in Haridwar Bairagi Camp

हरिद्वार: हरकी पैड़ी क्षेत्र में सोमवार को दो हत्यकांड से शहर में कोहराम मचा रहा।

Elderly man murdered in Haridwar Bairagi Camp

जहां तड़के युवक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई तो वहीं 12 घंटे के भीतर हत्या की एक और घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। कनखल के बैरागी कैंप में सिंचाई विभाग के एक रिटायर्ड कर्मचारी की गला रेतकर हत्या से सनसनी फैल गई। 77 वर्षीय बुजुर्ग का खून से लथपथ शव सेवाश्रम में बाथरूम के बाहर पड़ा मिला। जी हां, हरिद्वार में कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप में एक बुजुर्ग डॉक्टर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बुजुर्ग का शव उसके आश्रम से मिला। बता दें कि हादसे के वक्त उसका केयरटेकर बाहर किसी जरूरी काम से जा रखा था, जिस दौरान बुजुर्ग की हत्या की गई। हादसे के बाद क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। केयरटेकर के साथ ही परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस और सीआईयू की टीम मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

दरअसल शिवलोक कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय डॉ. अशोक चड्ढा एक रिटायर्ड कर्मी थे और कनखल श्मशान घाट के ठीक सामने बैरागी कैंप में डॉ. अशोक चड्ढा सेवाश्रम संस्था के नाम से आश्रम भवन बनाया हुआ है। वह सुबह यहां रोजाना आते थे और शाम को निकल जाते थे। इसी आश्रम में नरेंद्र कुमार नाम का एक कर्मचारी केयरटेकर के तौर कार्यरत है। पूरे घटनाक्रम के अनुसार, सोमवार की दोपहर को नरेंद्र रामदेव बाहर गया हुआ था। जब वह करीब सवा पांच बजे वापस संस्था कार्यालय पहुंचा तो दरवाजे खुले हुए थे। अंदर अशोक बाथरूम के पास नीचे खून से लथपथ पड़े हुए थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। एसएसपी अजय सिंह सहित पुलिस अधिकारियों, एसओजी और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने हर एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है।