राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (RIMC) देहरादून में एडमिशन प्रकिया शुरू हो गई है, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानिए प्रोसीजर
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Dehradun RIMC Admission All Details
देहरादून: अगर आप भी अपने बच्चे को सेना में भर्ती कराने का सपना देखते हैं तो इस खबर को ध्यान से पढ़ें। राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (RIMC) देहरादून में एडमिशन प्रकिया शुरू हो गई है।
Dehradun RIMC Admission All Details
जी हां, इसके लिए http://www.rimc.gov.in/ वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। आरआईएमसी में कक्षा आठवीं में प्रवेश के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है। इसका एंट्रेस टेस्ट दो दिसंबर को होगा। RIMC देहरादून में एडमिशन के लिए लड़के और लड़कियां, दोनों अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सहस्त्रधारा रोड, मयूर विहार देहरादून में पोस्ट के माध्यम से भेजने होंगे। आपको बता दें कि राष्ट्रीय भारतीय सैन्य विद्यालय देहरादून उत्तराखण्ड में प्रवेश हेतु केवल वे ही छात्र आवेदन करने के पात्र हैं, जिनके माता पिता सामान्य रूप से उत्तराखण्ड राज्य में निवास कर रहे हो। इसके लिए पहले एंट्रेस टेस्ट देना होगा। एंट्रेस टेस्ट के लिए अभ्यर्थी की आयु 01 जुलाई 2024 को 11 वर्ष 06 माह से कम और 13 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जुलाई 2024 सत्र के लिए अभ्यर्थी प्रवेश के समय अर्थात 01 जुलाई 2024 को किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 7 में अध्ययनरत् हो या कक्षा 7 उत्तीर्ण कर चुका हो।
आप www.rimc.gov.in से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के लिए इसकी फीस 600 रुपए और SC/ST के लिए 555 रुपए है। बच्चों को हर पेपर में इंटरव्यू समेत कम से कम 50% नंबर लेने जरूरी हैं। लिखित परीक्षा अंग्रेजी, गणित एवं सामान्य ज्ञान इन तीन विषयों में होगी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों के यौद्धिक ज्ञान तथा व्यक्तित्व परीक्षण हेतु साक्षातकार होगा। इंटरव्यू उन्हीं का होगा, जो रिटन टेस्ट क्लियर करेंगे। उत्तराखंड में आरआईएमसी में एडमिशन के लिए सिर्फ वही छात्र आवेदन कर सकते है जिनके माता-पिता राज्य में निवास कर रहे हैं। इसके लिए आपको आधार कार्ड देना होगा। बाहर के राज्यों से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। राष्ट्रीय भारतीय सैन्य विद्यालय देहरादून उत्तराखण्ड के जुलाई 2024 सत्र में प्रवेश हेतु आगामी प्रवेश परीक्षा राजकीय बालिका इण्टर कालेज, राजपुर रोड, देहरादून में 02 दिसम्बर, 2023 (शनिवार) को आयोजित की जायेगी।