उत्तराखंड में यहां लगेगा रोजगार मेला, मौके पर 500 से ज्यादा पदों पर होगी सीधी भर्ती

रोजगार मेले के माध्यम से हेल्पर, ऑपरेटर, ट्रेनी, असिस्टेंट मैनेजर, ड्राइवर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, फार्मासिस्ट, सिक्योरिटी गार्ड समेत अलग-अलग पदों के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Kotdwar Employment Fair : Kotdwar Employment Fair All Details
Image: Kotdwar Employment Fair All Details

कोटद्वार: बेरोजगार युवा ध्यान दें। कोटद्वार में जल्द ही रोजगार मेले का आयोजन होने वाला है। जिसमें 500 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती के जरिए युवाओं को नौकरी दी जाएगी।

Kotdwar Employment Fair All Details

इस संबंध में हर जानकारी पाने के लिए राज्य समीक्षा के साथ जुड़े रहें। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लैंसडाउन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार उत्तराखंड युवा महोत्सव के तहत तहसील कोटद्वार में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला 24 सिंतबर को सुबह 10 बजे से श्री गुरु रामराय इंटर कॉलेज, देवीरोड कोटद्वार में आयोजित होना है। इस में विभिन्न कंपनियां हिस्सा लेंगी। रोजगार मेले के माध्यम से इन कंपनियों में हेल्पर, ऑपरेटर, ट्रेनी, असिस्टेंट मैनेजर, ड्राइवर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, फार्मासिस्ट, सिक्योरिटी गार्ड समेत अलग-अलग पदों के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। आगे पढ़िए

अब शैक्षिक योग्यता भी नोट कर लें। मेले में हाईस्कूल, इंटर पास युवाओं के साथ ही आईटीआई, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, बी फार्मा, एम फार्मा, बीएएमएस कर चुके युवा हिस्सा ले सकते हैं। रोजगार मेले के माध्यम से 500 से ज्यादा युवाओं को रोजगार का अवसर दिया जाएगा। मेले में आने वाले युवाओं के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक युवा समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ मूल प्रमाण पत्र व छाया प्रतियों, सीवी, 02 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ मेले में उपस्थित रहें। साथ ही अभ्यर्थियों का सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण होना जरूरी। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यलाय, लैंसडाउन में संपर्क कर सकते हैं। रोजगार से जुड़ी अन्य खबरों के लिए राज्य समीक्षा संग जुड़े रहें।