उत्तराखंड मौसम : तीन दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में हल्की बारिश की चेतावनी, इन जिलों में हुआ अलर्ट जारी
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 20 September
देहरादून: उत्तराखंड में कुछ दिनों से मौसम ठीक चल रहा है मगर अब अगले तीन दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
Uttarakhand Weather Update 20 September
जी हां, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम अलर्ट के अनुसार अगले तीन दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी की ओर से उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में बारिश पर अलर्ट जारी किया गया है। बारिश की चेतावनी के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। उत्तराखंड के सभी जिलों में 21 सितंबर तक बारिश के तेज दौर हो सकते हैं। वहीं छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम एवं आकाशीय बिजली चमक सकती है।
मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि चमोली, बागेश्वर, देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, और पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। 21 सितंबर तक सभी जिलों में बारिश के तेज दौर भी हो सकते हैं। बता दें कि मॉनसून ने उत्तराखंड में इस बार जमकर कहर बरसाया है। इस बार के मॉनसून सीजन के आंकड़ों पर अगर नजर दौड़ाएं तो इसकी शुरुआत थोड़ी सी धीमी रही। जून के महीने में बरसात कम हुई। जुलाई आते-आते मॉनसून सीजन तीव्र हुआ और अपना कहर बरपाना शुरू किया। इस से प्राकृतिक आपदाओं की वजह से अब तक कुल 96 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 16 लोग लापता चल रहे हैं. प्राकृतिक आपदा के चलते इस मॉनसून सीजन में सबसे ज्यादा रुद्रप्रयाग जिले में 21 लोगों की मौत हुई है। वहीं रोड एक्सीडेंट की अगर हम बात करें तो अब तक कुल 73 लोगों की मौत हो चुकी है।