हादसे में जान गंवाने वाली शिवानी की शादी को अभी एक साल ही हुआ था, उसका एक छोटा बच्चा भी है। आगे देखिए वीडियो
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Video of woman washed into canal in Haldwani
हल्द्वानी: हल्द्वानी में सिंचाई नहर में उतर कर फोटोग्राफी और वीडियो शूट कर रही महिला को अपनी जान गंवानी पड़ गई। महिला इन दिनों अपने रिश्तेदार के घर आई हुई थी।
woman washed into canal in Haldwani
बीते दिन वो सिंचाई नहर के पास तेज बहाव में फोटोग्राफी कर रही थी, इसी दौरान महिला का पैर फिसला और वो तेज बहाव में बहती चली गई। आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला का शव बरामद कर लिया है। मरने वाली महिला का नाम शिवानी है, वो फिरोजाबाद की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि शिवानी की शादी को अभी एक साल ही हुआ था, उसका एक छोटा बच्चा भी है। अचानक हुए हादसे के बाद बच्चे के सिर से मां का साया उठ गया। घटना काठगोदाम क्षेत्र की है। जहां एक महिला गौला नदी के पास सिंचाई नहर के तेज बहाव में बह गई। एसडीआरएफ और जल पुलिस ने महिला का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर बरामद किया। आगे देखिए वीडियो
पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त महिला नहर किनारे फोटोग्राफी और वीडियो शूट कर रही थी, इस दौरान वह नदी में बह गई। उस वक्त महिला काठगोदाम बैराज से आगे रेलवे लाइन को जाने वाली नहर में फोटोग्राफी और वीडियो शूट करने के लिए पानी में उतरी थी। तभी तेज बहाव महिला को अपने साथ बहा ले गया। महिला को बहता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। घंटों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस ने महिला का शव घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर शीशमहल के पास से बरामद किया। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।