उत्तराखंड में ड्रग इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

ऑनलाइन आवदेन की लास्ट डेट 6 अक्टूबर है। समय कम है, इसलिए जितना जल्दी हो आवेदन कर दें।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Drug Inspector bharti: Uttarakhand Drug Inspector Recruitment 2023 All Detail
Image: Uttarakhand Drug Inspector Recruitment 2023 All Detail

देहरादून: बेरोजगार युवा ध्यान दें। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीसीएस) ने ड्रग इंस्पेक्टर के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।

Uttarakhand Drug Inspector Recruitment

भर्ती के माध्यम से कुल कितने पदों को भरा जाएगा और आवेदन कैसे करना है, ये जानकारी पाने के लिए राज्य समीक्षा के साथ जुड़े रहें। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से drug inspector भर्ती का जो विज्ञापन जारी हुआ है, उसके लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इसके लिए 16 सितंबर को विज्ञापन जारी किया था। इच्छुक उम्मीदवार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवदेन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है। समय कम है, इसलिए जितना जल्दी हो आवेदन कर दें। आगे पढ़िए

भर्ती से जुड़ी हर जानकरी आपको आयोग की वेबसाइट पर मिलेगी। आयोग ने ये भर्ती औषधि निरीक्षक (ग्रेड-2) समूह ‘ग’ के 19 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली है। अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन करना होगा, कोई अन्य तरीका या माध्यम स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही पंजीकरण करा लिया है, उन्हें अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करना चाहिए और संबंधित पद के लिए आवेदन करना चाहिए। अगर आप नए यूजर हैं तो यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर ओटीआर (एक बार पंजीकरण) के माध्यम से खुद को रजिस्टर करें और फिर संबंधित पद के लिए आवेदन करें। इससे पहले उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था। समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर फार्म भरने की आखिरी तारीख 29 सितंबर है, जिसका पेपर दिसंबर में होगा।