आज उत्तराखंड के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, ओलावृष्टि और तेज बौछारें करेंगी परेशान

Uttarakhand Weather Update 22 September मौसम विभाग ने गढ़वाल मंडल में ओलावृष्टि और कुमाऊं मंडल में तेज बौछारें पड़ने की आशंका जताई है।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 22 September: Uttarakhand Weather Update 22 September
Image: Uttarakhand Weather Update 22 September

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने गढ़वाल मंडल में ओलावृष्टि और कुमाऊं मंडल में तेज बौछारें पड़ने की आशंका जताई है।

Uttarakhand Weather Update 22 September

इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में मानसून की विदाई का वक्त करीब है, लेकिन बारिश से राहत नहीं मिल रही। पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिससे मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं। मैदानी इलाकों में बारिश के चलते जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है, जबकि पर्वतीय इलाकों में सड़कें टूटने के साथ ही तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि 23 सितंबर के बाद पांच जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में मौसम साफ होने की उम्मीद है। आगे पढ़िए

रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावनाएं हैं। आज गढ़वाल के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने की संभावना है। कुमाऊं मंडल के जिलों में बारिश हो सकती है। उधर, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के दौरान भूस्खलन की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं। आज सुबह मसूरी में मैसानिक लॉज बस स्टैंड के पास भूस्खलन होने से सड़क बन्द हो गई। जिसके चलते यहां वाहनों के फंसने से जाम लग गया। सूचना मिलते ही लोनिवि की जेसीबी मशीन मौके पर पहुंच गई है। सड़क बन्द होने से मैसानिक लॉज बस स्टैंड से किंगरेग जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चे भी परेशान हुए। यहां सड़क को खोलने का काम जारी है।