उत्तराखंड के 10 जिलों में 26 सितंबर तक होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

प्रदेश में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है। जिसके चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक मूसलाधार बारिश हो रही है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update : Uttarakhand Weather Update 23 September
Image: Uttarakhand Weather Update 23 September

चमोली: उत्तराखंड में अभी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में एक बार फिर मौसम बदलेगा।

Uttarakhand Weather Update 23 September

आपको बता दें कि 26 सितंबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो सकती है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। प्रदेश में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है। जिसके चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। शनिवार को प्रदेश के सभी जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। देहरादून,नैनीताल, चंपावत,बागेश्वर, ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ़, चमोली, पौड़ी, अल्मोड़ा और उत्तरकाशी जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। आगे पढ़िए

इन जिलों में तेज वर्षा के एक से तीन दौर हो सकते हैं। आज भी इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। नैनीताल और आस-पास के इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। फिलहाल राहत मिलने की संभावना नहीं है। तेज बारिश के दौरान पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन के चलते सड़कें बंद हो सकती हैं। नदियों-गदेरों का जलस्तर बढ़ सकता है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। इन दिनों उत्तराखंड में मौसम पल-पल बदल रहा है, इसलिए अगर यात्रा पर निकल रहे हैं तो मौसम की जानकारी लेना न भूलें। खराब मौसम में जितना संभव हो पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा से बचें। उत्तराखंड में मानसून ने इस बार देरी से दस्तक दी थी, इसलिए मानसून की विदाई भी अक्टूबर महीने में होने की उम्मीद है। भारी बारिश के चलते प्रदेश में करोड़ों का नुकसान हुआ है।