Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डुंडा की ओर पोखू देवता के समीप बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन सड़क की दीवार ढहने से बीआरओ के दो नेपाली मजदूर मलबे में दबकर भागीरथी नदी में गिर गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ मौके पर पहुंची।घटनास्थल पर रेस्क्यू कार्य शुरू कर मजदूरों की तलाश की गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक बुरी तरह घायल हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि शाम को करीब सवा पांच बजे गंगोत्री हाईवे पर पोखू देवता के समीप बीआरओ के दो मजदूर सड़क की दीवार निर्माण के कार्य में जुटे हुए थे। इसी दौरान दीवार ढह गई और दीवार का काम कर रहे दो नेपाली मजदूर मलबा के साथ भागीरथी नदी में गिर गए। रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची। खोज एवं बचाव कार्य के बाद दोनों का रेस्क्यू किया गया । 1 युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरे युवक का उपचार चल रहा है।