उत्तराखंड में 2 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम? 2 मिनट में पढ़ लीजिए वेदर अपडेट

Uttarakhand Weather Update 1 October प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहेगा। 2 अक्टूबर तक के लिए प्रदेश में बारिश का अलर्ट नहीं है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 1 October: Uttarakhand Weather Update 1 October
Image: Uttarakhand Weather Update 1 October

देहरादून: राजस्थान से मानसून की विदाई के साथ ही उत्तराखंड में भी भारी बारिश का दौर थम गया है। ज्यादातर जगहों पर धूप खिल रही है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

Uttarakhand Weather Update 1 October

प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ रहेगा। 2 अक्टूबर तक के लिए प्रदेश में बारिश का अलर्ट नहीं है। अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। जिसके चलते मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने से गर्मी सताएगी। गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई। पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिली है। मौसम विभाग की मानें तो अब प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ने लगा है। मानसून की विदाई भी जल्द हो सकती है। अक्टूबर के पहले हफ्ते में प्रदेश से मानसून की विदाई हो जाएगी। इस तरह प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम साफ रहेगा। हालांकि अक्टूबर महीने की शुरुआत में कुमाऊं के जिले पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। 2 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र जल्द ही मानसून की विदाई की घोषणा कर सकता है।