Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
अब यहां से गुलदार के हमले की एक और बेहद बुरी खबर सामने रही है। रुद्रप्रयाग जिले में महज तीन साल की मासूम बच्ची को गुलदार ने अपना शिकार बना दिया। बता दें कि मासूम बच्ची अपनी दादी के साथ आंगन में खेल रही थी। बच्ची का शव घर से 200 मीटर दूर झाड़ियां में मिला। हादसे के बाद ग्रामीणों के बीच कोहराम मचा हुआ है। हर कोई खौफ़ में है। बच्ची के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हादसा जनपद के अगस्त्यमुनि विकास खण्ड़ के ग्राम सभा गहड़खाल के गहड़ गांव का है। आगे पढ़िए
यहां दो साल की नन्ही बच्ची मिष्टी को गुलदार ने अपना निवाला बनाया। घटना शाम 6 बजे की है , जब बच्ची घर के आंगन में दादी के साथ खेल रही थी। इस बीच घात लगाकर आंगन से ठीक नीचे बैठे गुलदार ने बच्ची को जबड़े में उठाया और उसे ले गया। वहीं ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद बच्ची को गुलदार वहीं छेाडकर भाग गया। खोजबीन करने पर मृत बालिका का शव झाड़ियों में ।मिला। सूचना मिलने पर आपदा प्रबन्धन की टीम व वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गयी हैं। वहीं बच्ची के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।