उत्तराखंड में जल्द शुरू होगा बर्फबारी का सीजन, पढ़िए मौसम को लेकर ताज़ा अपडेट

उत्तराखंड में अब मानसून की विदाई का दौर चल रहा है। मानसून के जाने से पहले कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 1 October: Uttarakhand Weather Update 1 October
Image: Uttarakhand Weather Update 1 October

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। अब मानसून की विदाई का वक्त करीब है, हालांकि उससे पहले कई जगहों पर बारिश हो सकती है।

Uttarakhand Weather Update 1 October

पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। लगातार हवाओं के रुख परिवर्तन से मौसम में बदलाव आ रहा है। अब जल्द ही पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू होने वाला है। मौसम की धूप-छांव के बीच ज्यादातर जगहों पर मौसम साफ रहेगा। बीते दिनों मानसून ने पर्वतीय इलाकों में भारी तबाही मचाई। कहीं सड़कें भूस्खलन की भेंट चढ़ गईं तो कहीं पुल टूट गए। सरकारी संपत्ति को करोड़ों का नुकसान हुआ है। हालांकि अब मौसम सामान्य हो गया है। आगे पढ़िए

मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड में अब मानसून की विदाई का दौर चल रहा है। मानसून के जाने से पहले कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। निचले इलाकों में अगले तीन दिन बारिश से राहत रहेगी, यहां मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। उधर, मौसम के साफ होते ही मैदानी इलाकों में तापमान फिर बढ़ने लगा है। शुक्रवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया। कड़ी धूप के बीच अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। काशीपुर का अधिकतम तापमान 35.7 व न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बाजपुर शहर का अधिकतम तापमान 35.4 व न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का कहना है कि लगातार हवाओं के रुख परिवर्तन से मौसम में बदलाव आ रहा है। अब जल्द ही पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू होने वाला है।