Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में कुदरत के कहर ने दो लोगों की जान ले ली। यहां बिजली गिरने से देवर-भाभी की मौत हो गई।
पीड़ित परिवार ने एक ही रात में अपने दो सदस्यों को खो दिया। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची हुई है, और परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी जुटा रही है। दिल दहला देने वाली ये घटना नंदानगर के सरपानी गांव में हुई। यहां तालुरी तोक में अनुसूचित जाति की बस्ती में देवर-भाभी अलग-अलग कमरे में सो रहे थे, लेकिन किसे पता था कि मौत दबे पांव घर में दस्तक दे देगी। दुर्भाग्य से यही हुआ। रात के वक्त आकाशीय बिजली गिरने से दोनों की मौत हो गई। आगे पढ़िए
हादसे में जान गंवाने वाली महिला हेमा देवी 33 साल की थी, जबकि जयप्रकाश 29 साल का था। हेमा देवी मृतक जयप्रकाश की भाभी थी। घटना के वक्त दोनों अलग-अलग कमरों में सो रहे थे, तभी आकाशीय बिजली गिर पड़ी। जिससे हेमा और जयप्रकाश बुरी तरह झुलस गए। दोनों दर्द से तड़प रहे थे। परिजन उन्हें रात के वक्त ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर ले गए, लेकिन अफसोस कि हेमा और जयप्रकाश बच नहीं सके। अस्पताल लाए जाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।