उत्तराखंड में अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल, 2 मिनट में जान लीजिए

मानसून ने शनिवार को देहरादून, हरिद्वार और पौड़ी से विदा ले ली। ऊधमसिंहनगर के कुछ हिस्सों से भी मानसून की विदाई हो चुकी है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update : Uttarakhand Weather Update 1 October
Image: Uttarakhand Weather Update 1 October

देहरादून: दक्षिण पश्चिमी मानसून राजस्थान समेत कई राज्यों से विदा ले चुका है।

Uttarakhand Weather News 1 October

उत्तराखंड में भी मानसून की विदाई का वक्त करीब है। ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ है, मैदानी क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो से तीन दिन में उत्तराखंड समेत अन्य प्रदेशों के कई हिस्सों से मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। उत्तराखंड में इस सीजन में अब तक सामान्य से महज चार फीसदी ज्यादा 1209 एमएम बारिश हुई है। सितंबर में औसत वर्षा सामान्य से 17 प्रतिशत कम दर्ज की गई। सीजन में बागेश्वर और देहरादून समेत छह जिलों में अधिक वर्षा, जबकि पौड़ी व चंपावत समेत सात जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई। आगे पढ़िए

अगस्त में भी सामान्य से छह प्रतिशत कम वर्षा हुई थी। हालांकि, जुलाई में मेघ जमकर बरसे और सामान्य से 32 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई। प्रदेश में अब मानसून की विदाई का समय बिल्कुल नजदीक आ गया है। पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क होने लगा है और अगले चार दिन बारिश की चेतावनी भी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. रोहित थपलियाल ने कहा कि प्रदेश में तापमान 34 डिग्री तक रह सकता है। बीते कई दिनों से मौसम शुष्क रहने के साथ ही मानसून ने शनिवार को देहरादून, हरिद्वार और पौड़ी से विदा ले ली। साथ ही ऊधमसिंहनगर के कुछ हिस्सों से भी मानसून जा चुका है। हालांकि, अभी पूरे प्रदेश से मानसून के विदा होने में दो दिन और लग सकते हैं। इस बीच पूरे मानसून सीजन में प्रदेश में सामान्य वर्षा हुई।