उत्तराखंड के युवा ध्यान दें, UKSSSC में इन पदों पर निकली भर्ती, पढ़िए पूरी डिटेल

भर्ती के माध्यम से सहायक कृषि अधिकारी के 34 पदों को भरा जाएगा। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Uttarakhand Agriculture Dept bharti: Assistant Agriculture Officer Recruitment in Uttarakhand Agriculture Department
Image: Assistant Agriculture Officer Recruitment in Uttarakhand Agriculture Department

देहरादून: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा ध्यान दें। उत्तराखंड में कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी के पदों पर भर्ती निकली है।

Uttarakhand Agriculture Department Recruitment 2023

भर्ती के लिए आवेदन कैसे करना है और कुल कितने पद भरे जाने हैं, इससे जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए राज्य समीक्षा के साथ जुड़े रहें। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ के अन्तर्गत कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 विकास शाखा के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। भर्ती के माध्यम से 34 पदों को भरा जाएगा। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं। रिक्तियों की संख्या बढ़ाई या घटाई जा सकती है। आगे पढ़िए

भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय या संस्था से कृषि स्नातकोत्तर उपाधि होनी चाहिए। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 21 वर्ष से 42 वर्ष रखी गयी है। भर्ती के लिए 3 अक्टूबर को विज्ञापन जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 अक्टूबर से शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 5 नवंबर 2023 है। आवेदन पत्र भरने में मदद चाहते हैं तो Toll Free No. 9520991172, Whatsapp No 9520991174 या ईमेल[email protected] पर सम्पर्क कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर विजिट करें। यहां आपको भर्ती से जुड़ी हर डिटेल मिलेगी, इसे ध्यान से पढ़ने के बाद ही आवेदन करें। रोजगार से जुड़ी अन्य खबरों के लिए राज्य समीक्षा के साथ जुड़े रहें।