होमगार्ड भर्ती के पहले चरण में 300 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए शासन स्तर पर कवायद चल रही है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Home Guards Recruitment 2023
देहरादून: होमगार्ड भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मैदान में दमखम दिखाने का वक्त आ गया है।
Uttarakhand Home Guards Recruitment 2023
कुछ समय पहले प्रदेश में महिला होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई और अब पुरुष होमगार्ड की भर्ती शुरू करने का प्रस्ताव है। शासन से मंजूरी मिलते ही इस दिशा में काम शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि प्रदेश में होमगार्ड के 6411 पद स्वीकृत हैं। इनमें सापेक्ष 5600 से अधिक होमगार्ड तैनात हैं। प्रदेश सरकार ने कुछ समय पहले ही 300 महिला होमगार्ड की भर्ती परीक्षा शुरू की है। इस तरह प्रदेश में अभी भी होमगार्ड के 500 से अधिक पद खाली चल रहे हैं। जिलों की ओर से होमगार्ड के पदों को भरने की मांग की जा रही है। इसे देखते हुए अब इन पदों को भरने की कवायद चल रही है। इसके तहत पहले चरण में 300 पदों को भरा जा सकता है। इसके लिए शासन स्तर पर कवायद चल रही है।
फिलहाल ये देखा जा रहा है कि स्वीकृत पदों के सापेक्ष कितने होमगार्ड काम कर रहे हैं, और किन जिलों में होमगार्ड की कितनी जरूरत है। होमगार्ड की भर्ती के मानक भी बनाए जा रहे हैं, ये मानक महिला कर्मियों से थोड़ा अलग होंगे। इसमें शैक्षिक योग्यता व शारीरिक माप के मानक भी बदले जा सकते हैं। अभी शासन में इस पर कार्यवाही चल रही है। प्रस्ताव को लेकर शासन में मंथन चल रहा है। जल्द ही इसे मंजूरी मिलने की उम्मीद है। बता दें कि प्रदेश में होमगार्ड का मुख्य कार्य पुलिस के सहायक के रूप में कार्य करना है। इसके तहत उन्हें सार्वजनिक व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा बनाने, आपातकाल के समय व आवश्यक सेवाओं की व्यवस्था में सहयोग करना होता है। विभिन्न मेलों, त्योहारों, यातायात, शांति व्यवस्था, यात्रा सीजन, बोर्ड परीक्षाओं व चुनाव के दौरान भी यह अपना योगदान देते हैं। राज्य में होमगार्ड सचिवालय समेत कई विभागों में अपनी सेवा दे रहे हैं।