आज उत्तराखंड के पांच जिलों में होगी बारिश, 2 मिनट में पढ़िए वेदर अपडेट

बदलता मौसम अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है, डेंगू का प्रकोप भी बना हुआ है। ऐसे में स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Report 10 October: Uttarakhand Weather Report 10 October
Image: Uttarakhand Weather Report 10 October

पिथौरागढ़: उत्तराखंड में गुलाबी ठंड का आगाज हो चुका है।

Uttarakhand Weather Report 10 October

कई जिलों से मानसून की विदाई भी हो चुकी है, हालांकि पर्वतीय इलाकों में अब भी बारिश के कुछ दौर हो रहे हैं। 10 अक्टूबर यानी आज भी प्रदेश के पांच जिलों में बारिश होने की संभावना है। आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। ज्यादातर जगहों पर बादल छाए रहेंगे। शेष जनपदों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते तापमान में खास उतार-चढ़ाव होने की संभावना नहीं है। 14 अक्टूबर तक उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आगे पढ़िए

सुबह के समय तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा, वहीं दोपहर में 30 डिग्री व रात के वक्त तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। अक्टूबर के तीसरे हफ्ते से तापमान में गिरावट आने की संभावना है, इसी के साथ ठंड प्रदेश में दस्तक दे देगी। उत्तराखंड के मौसम में इन दिनों उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप जहां पसीने छुड़ा रही है तो वहीं उमस ने लोगों को बेहाल किया हुआ है। सुबह और शाम के वक्त तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का हाल ऐसा ही रहने का अनुमान है। बदलता मौसम अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है, डेंगू का प्रकोप भी बना हुआ है। ऐसे में स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें।