इस हाईस्पीड ट्रेन के जरिए देहरादून से लखनऊ तक का सफर कम समय में पूरा किया जा सकेगा। आगे जानिए पूरी डिटेल
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Dehradun Lucknow Vande Bharat Express
देहरादून: उत्तराखंड को जल्द ही एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है।
Dehradun Lucknow Vande Bharat Express
वर्तमान में देहरादून से दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है, अब खबर है कि जल्द ही देहरादून से लखनऊ के बीच भी वंदे भारत ट्रेन शुरू की जाएगी। इस हाईस्पीड ट्रेन के जरिए देहरादून से लखनऊ तक का सफर कम समय में पूरा किया जा सकेगा। यात्रियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। वो महज कुछ ही घंटों में प्रदेश की राजधानी देहरादून से यूपी की राजधानी लखनऊ तक का सफर पूरा कर सकेंगे। पहले इस ट्रेन का संचालन लखनऊ से दिल्ली के बीच करने की प्लानिंग थी, लेकिन इस रूट पर पहले से ही तमाम ट्रेनें चल रही हैं, अब इस ट्रेन का संचालन दून-लखनऊ के बीच होगा। इस ट्रेन में आठ कोच होंगे, जिनमें चेयरकार और एक्जीक्यूटिव चेयरकार की सुविधाएं होंगी। वंदे भारत एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन से देहरादून के लिए सुबह चलेगी और रात में लखनऊ लौटेगी।
लखनऊ से ट्रेन 8 घंटे 15 मिनट में करीब 536 किलो मीटर की दूरी तय करेगी। इस यात्रा में पांच ठहराव स्थापित किए गए हैं। लखनऊ से यह ट्रेन सुबह करीब 5:15 बजे चलेगी। 8:33 बजे बरेली में दो मिनट के लिए, 9:52 बजे मुरादाबाद में पांच मिनट और 12:25 बजे हरिद्वार में 10 मिनट के लिए गाड़ी रुकेगी। इसके बाद दोपहर 1:35 बजे हर्रावाला स्टेशन ठहरेगी। उसके बाद दोपहर 2:25 बजे वहां से चलकर 3:25 बजे हरिद्वार, 5:40 बजे मुरादाबाद, 6:50 बजे बरेली आएगी। इसके बाद रात 10:40 बजे लखनऊ आएगी। ट्रेन का किराया 1200 से 1800 रुपये के बीच होना संभावित है। इस नवरात्र में समय सारणी और किराये की घोषणा हो सकती है। ट्रेन का रूट लखनऊ से हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद, लक्सर, हरिद्वार और देहरादून तक होगा।