भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से अलग-अलग विभागों में जूनियर इंजीनियर के 1097 पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 3 नवंबर है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: UKPSC Junior Engineer Recruitment 2023 All Detail
देहरादून: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा ध्यान दें। लंबे इंतजार के बाद यूकेपीएससी ने जूनियर इंजीनियर के बंपर पदों पर भर्ती निकाली है।
UKPSC Junior Engineer Recruitment 2023 All Detail
भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुल कितने पदों पर भर्ती होनी है और आवेदन की लास्ट डेट क्या है, ये जानने के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें। भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से अलग-अलग विभागों में जूनियर इंजीनियर के 1097 पदों को भरा जाएगा। किस विभाग में कितने पद भरे जाने हैं, ये भी नोट कर लें। ग्रामीण निर्माण विभाग में जेई सिविल के 187, जेई इलेक्ट्रिकल के 9, जेई टेक्निकल के पांच, सिंचाई विभाग में जेई सिविल के 75, जेई मैकेनिकल के 63, लघु सिंचाई विभाग में सिविल के 22, मैकेनिकल के 18, एग्रीकल्चर के छह, पंचायती राज विभाग में सिविल के 41, जल संस्थान में सिविल के 79, जल निगम में सिविल के 50, इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल के 12, पीडब्ल्यूडी में सविल के 210, टेक्निकल के 16, मैकेनिकल के 2, इलेक्ट्रिकल के 24, ऊर्जा विभाग में 9, आवास विभाग में सिविल के 135, कृषि विभाग में इंजीनियरिंग शाखा के 37, शहरी विकास विभाग में सिविल के 32, उरेडा में 10, पिटकुल में पांच व यूजेवीएनएल में 50 पद भरे जाएंगे।
भर्ती को लेकर 14 अक्टूबर को विज्ञापन जारी किया गया है। यूकेपीएससी जेई भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। उत्तराखंड संयुक्त राज्य जूनियर इंजीनियर सेवा परीक्षा-2023 भर्ती में भर्ती नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी। यूकेपीएससी जेई भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड/शाखा में इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए। यूकेपीएससी में जेई के पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 7 के मुताबिक 44900 से 142400 रुपये तक वेतन मिल सकता है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच शामिल है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 3 नवंबर है।