बर्फबारी के बीच केदारनाथ पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस, दर्शन कर लिया आशीर्वाद

बारिश और बर्फबारी के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस सोमवार को केदारनाथ पहुंची। यहां पहुंच कर उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
jacqueline fernandez Kedarnath: Bollywood actress jacqueline fernandez in Kedarnath
Image: Bollywood actress jacqueline fernandez in Kedarnath

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में बारिश बर्फबारी का दौर जारी है। इस बीच केदारनाथ और बदरीनाथ में जमकर बर्फबारी हुई है।

Actress Jacqueline Fernandez in Kedarnath

बारिश और बर्फबारी के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस सोमवार को केदारनाथ पहुंची। यहां पहुंच कर उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से बातचीत करते हुए केदारनाथ के बारे में जानकारी ली। जैकलिन हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचीं थीं। यहां पर केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्यधिकारी योगेंद्र सिंह और कार्यधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने उनका स्वागत करते हुए पुष्प गुच्छ भेंट किया। उन्होंने बाबा केदार की पूजा-अर्चना करते हुए दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर समिति ने उन्हें केदारनाथ धाम का प्रसाद और रुद्राक्ष की माला भेंट की।