केदारनाथ जाने से पहले पढ़ लीजिए ये खबर, माइनस में चला गया तापमान

खराब मौसम के बावजूद यात्रियों के उत्साह में किसी तरह की कमी नहीं आई है। भारी बारिश और बर्फबारी के बीच यात्री कई किलोमीटर पैदल चलकर केदारनाथ धाम तक पहुंचे।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Kedarnath Weather Update 17 October: Kedarnath Weather Snowfall Rain Update 17 October
Image: Kedarnath Weather Snowfall Rain Update 17 October

रुद्रप्रयाग: सीजन की पहली बर्फबारी के बाद केदारनाथ में विहंगम नजारे देखने को मिल रहे हैं।

Kedarnath Weather Update 17 October

यहां सोमवार को दूसरे दिन भी खूब बर्फबारी हुई। जिसके बाद धाम ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। बर्फबारी के बाद केदारनाथ धाम और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोमवार को यहां बर्फबारी के साथ बारिश भी हुई। हालांकि खराब मौसम के बावजूद यात्रियों के उत्साह में किसी तरह की कमी नहीं आई है। भारी बारिश और बर्फबारी के बीच यात्री कई किलोमीटर पैदल चलकर केदारनाथ धाम तक पहुंचे। यहां सोमवार को तापमान माइनस चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बारिश के चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। आगे पढिए

केदारनाथ धाम में रविवार को भी बर्फबारी हुई थी। बर्फबारी का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। यहां सुबह से घने बादल छाए थे, दोपहर होते-होते बर्फ गिरने लगी। यहां करीब एक फीट तक बर्फ पड़ी, जिससे केदारनाथ धाम में तापमान काफी नीचे आ गया। खराब मौसम के चलते यहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। सोमवार को भी यहां निर्माण कार्य नहीं हो सके। हालांकि बर्फबारी के बीच भी श्रद्धालु बड़ी तादाद में केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं को राहत देने की हर कोशिश की जा रही है। यहां अलाव की व्यवस्था की गई है। बर्फबारी से श्रद्धालुओं के चेहरे खिले हुए हैं। सोमवार को धाम के दर्शन करने आए श्रद्धालु बर्फ में खेलते नजर आए। अगर आप भी बदरीनाथ-केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकल रहे हैं तो मौसम का ध्यान रखें। गर्म कपड़े और जरूरी दवाईयां अपने साथ ले जाना न भूलें।