उत्तराखंड में स्वरोजगार का जरिया बनेगा थाईलैंड का काला आम, आप कमा सकते हैं शानदार मुनाफा

ब्लैक स्ट्रांग मैंगो का पौधा थोड़ा महंगा जरूर है, लेकिन इस आम में किसान को मालामाल कर देने की हर खूबी है। पढ़िए हमारी खास रिपोर्ट
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Thailand Black Mango: Thailand Black Strong Mango in Uttarakhand
Image: Thailand Black Strong Mango in Uttarakhand

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में ब्लैक स्ट्रांग मैंगो की खेती किसानों की आय का बड़ा जरिया बनेगी।

Thailand Black Strong Mango in Uttarakhand

आमतौर पर थाईलैंड में उगने वाला ब्लैक स्ट्रांग मैंगो खुद में कई खूबियों को समेटे हुए है। थाईलैंड में इजात इस प्रजाति का आम जल्द ही उत्तराखंड में भी उगाया जाएगा। पंतनगर में आयोजित हो रहे किसान मेले में काले आम की प्रजाति लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। ब्लैक स्ट्रांग मैंगो का पौधा थोड़ा महंगा जरूर है, लेकिन इस आम में किसान को मालामाल कर देने की हर खूबी है। यह आम 600 रुपये प्रति किलो तक बिकता है। आपने अभी तक हरा, पीला और गुलाबी आम खाया और देखा होगा, लेकिन तराई में जल्द ही काले रंग का आम देखने और चखने को मिल सकेगा। गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर में चार दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेला एवं औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कई राज्यों के व्यापारियों और पर्यावरण प्रेमियों ने स्टाल लगाए हैं।

पंजाब के श्यान एग्रो के किशन कुमार ने भी किसान मेले में अपना स्टॉल लगाया है। जिसमें ब्लैक स्ट्रांग मैंगो के पौधे प्रदर्शित किए गए हैं। किशन कुमार ने बताया कि खास किस्म के आम के पौधे का दाम 1500 रुपये है। इसके बावजूद लोग इसे पसंद कर रहे हैं। यह आम कई दिनों तक खराब नहीं होता, साथ ही सामान्य आम की अपेक्षा यह अधिक स्वादिष्ट और गुणों से भरपूर होता है। इसकी कीमत बाहरी देशों में छह हजार रुपये प्रति किलो तक जाती है। इसमें किसान एक वर्ष में तीन बार आम का फल ले सकता है। यह आम सामान्य आम की अपेक्षा आकार में बड़ा होता है। किशन बताते हैं कि दो साल पहले थाईलैंड के एक संस्थान ने ब्लैक स्ट्रांग मैंगो की किस्म इजाद की थी। जिसे उन्होंने अपने यहां विकसित कर इस बार मेले में प्रदर्शित किया है। पिछले दो दिन में किशन 30 से ज्यादा पौधे बेच चुके हैं।