आज उत्तराखंड के 3 जिलों में गरज के साथ होगी बारिश, पहाड़ों में बर्फबारी का दौर जारी

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज भी बारिश हो सकती है, हालांकि इसे लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 18 October: Uttarakhand Weather Update 18 October
Image: Uttarakhand Weather Update 18 October

पिथौरागढ़: प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी होने के साथ ही सर्दी के मौसम का आगाज हो गया है। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में बीते दिनों खूब बर्फ गिरी।

Uttarakhand Weather Update 18 October

यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। धाम में हुई बर्फबारी का असर निचले इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है। आज मौसम कैसा रहेगा, ये भी जान लें। मौसम विभाग की मानें तो आज फिर उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बारिश हो सकती है। हालांकि इसे लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। प्रदेश में बीते दिनों खूब बारिश हुई। जिससे ठंड का अहसास होने लगा है। सुबह-शाम सर्द हवाएं चलने लगी हैं। मानसून की विदाई के बाद प्रदेश के हिल स्टेशनों में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। आगे पढ़िए

सैलानी सुहाने मौसम का खूब लुत्फ उठा रहे हैं। सैलानियों की आमद बढ़ने से व्यापारी भी खुश हैं। उधर, प्रदेश के पहाड़ी जिलों में मौसम पल-पल करवट बदल रहा है। कई जगह बारिश का दौर जारी है। आज जिन तीन जिलों में बारिश होने की संभावना है। उनमें पर्वतीय जिले चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ शामिल हैं। यहां के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होने का अंदेशा है। वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। राजधानी देहरादून में भी मौसम साफ रहेगा। बारिश और बर्फबारी के बीच चारधाम यात्रा भी अंतिम चरण में पहुंच गई है। चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट विधि विधान से शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। वहीं 24 अक्टूबर को दशहरा के दिन बदरीनाथ धाम के कपाट बंद करने के शुभ मुहूर्त की घोषणा की जाएगी।