उत्तराखंड के बेरोजगार युवा ध्यान दें, UKPSC में इन पदों पर निकली भर्ती, पढ़िए डिटेल

यूकेपीएससी ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई में फोरमैन अनुदेशक के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
UKPSC Foreman Recruitment: Recruitment for various posts in UKPSC
Image: Recruitment for various posts in UKPSC

देहरादून: राज्य समीक्षा आपके लिए समय-समय पर रोजगार से जुड़े समाचार लाता रहा है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो हमारे साथ जुड़े रहें।

Recruitment for various posts in UKPSC

आज हम आपको यूकेपीएससी यानी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई भर्ती के बारे में बताने जा रहे हैं। यूकेपीएससी ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई में फोरमैन अनुदेशक के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। भर्ती से जुड़ी हर डिटेल के लिए हमारे साथ बने रहें। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि आईटीआई में फोरमैन अनुदेशकों के 31 पदों पर भर्ती निकाली गई है। आगे पढ़िए

सामान्य श्रेणी के 21, एससी-7, एसटी-1, ओबीसी-5, ईडब्ल्यूएस के तीन पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्यता के बारे में भी नोट कर लें। भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदक का 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर, रेफरीजरेशन व एयर कंडीशनर या ऑटो मोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा प्रतिष्ठान या संस्थान में 10 साल अध्यापन का अनुभव होना भी जरूरी है। आवेदक की आयु सीमा 21 से 42 के बीच होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए 10 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन देखने के लिए आयोग की वेबसाइट पर विजिट करें। रोजगार से जुड़ी अन्य खबरों के लिए राज्य समीक्षा के साथ जुड़े रहें।