Uttarakhand Weather Update 22 October आज मैदानी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा, हालांकि कुछ पर्वतीय जिलों में बारिश होने की संभावना है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 22 October
पिथौरागढ़: उत्तराखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है। हालांकि मौसम शुष्क बना हुआ है।
Uttarakhand Weather Update 22 October
रविवार को प्रदेशभर में मौसम का मिजाज शुष्क बना रहेगा। इस दौरान राज्य के पांच पर्वतीय जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। उत्तरकाशी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में कुछ जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं, हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। पर्वतीय जिलों में मौसम में आए बदलाव का असर निचले इलाकों में भी देखा जाएगा। पहाड़ी इलाकों में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस और निचले इलाकों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है। आगे पढ़िए
मैदानी इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बीते दिनों बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में बारिश-बर्फबारी हुई। जिसके बाद ठिठुरन बढ़ गई है। यहां ठंड से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से खास इंतजाम किए गए हैं। बीते दिन दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 30.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज भी चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने के आसार बन रहे हैं। जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है।