उत्तराखंड: पत्नी का काम पर जाना नहीं आया पसंद, हैवान पति ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया

पति को पत्नी का काम करना पसंद नहीं था। इसी बात से नाराज होकर उसने पत्नी पर पेट्रोल छिड़कर उसे जलाकर मार डाला।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Haridwar Husband Wife Murder: Husband murdered wife in Haridwar
Image: Husband murdered wife in Haridwar

हरिद्वार: कहने को इंसान चांद पर पहुंच गया है, लेकिन कुछ जाहिल लोग आज भी अपनी दकियानूसी सोच से नहीं उबर पा रहे।

Husband murdered wife in Haridwar

हरिद्वार के लक्सर में दकियानूसी सोच रखने वाले एक पति ने मामूली सी बात पर पत्नी की बेहरमी से हत्या कर दी। दरअसल आरोपी की पत्नी काम करती थी, पति को पत्नी का काम करना पसंद नहीं था। इसी बात पर नाराज होकर उसने पत्नी पर पेट्रोल छिड़कर उसे जलाकर मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना खानपुर इलाके की है। बताया जा रहा है कि आरोपी इस बात से नाराज था कि उसकी पत्नी रात के समय गन्ने की चरखी पर मजदूरी के लिए जाती थी। जिसके बाद उसने गुस्से में इस घटना को अंजाम दिया। घटना 23 अक्टूबर की है।

अंकित नाम के शख्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि करीब 18 साल पहले उसकी बहन बेबी की शादी गांव तुगलपुर निवासी विजयपाल उर्फ सेठु के साथ हुई थी। कुछ समय से विजयपाल ने काम करना बंद कर दिया था। घर का खर्च चलाने के लिए बेबी काम करने लगी, लेकिन विजयपाल को ये भी न सुहाया। एक दिन घर का सामान खत्म होने पर दोनों में कहासुनी हो गई। इस दौरान उसके जीजा (विजयपाल) ने उसकी बहन पर जान से मारने के इरादे से पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे उसकी बहन 70 प्रतिशत तक जल गई थी। बाद में उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने विजयपाल उर्फ सेठु निवासी गांव तुगलपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो पत्नी के रात में मजदूरी के लिए जाने से नाराज था। गुस्से में आकर उसने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 307 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है।