गढ़वाल में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी स्कूटी, 1 युवक की मौत, 1 की हालत गंभीर

बदरीनाथ हाईवे पर एक स्कूटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Badrinath Highway Scooty: Scooty fell into ditch on Badrinath Highway
Image: Scooty fell into ditch on Badrinath Highway

श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड से एक दुखद खबर सामने आई है।

Scooty fell into ditch on Badrinath Highway

यहां बदरीनाथ हाईवे पर एक स्कूटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इसके अलावा दूसरे घायल का बेस अस्पताल श्रीकोट में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार देर शाम को दो युवक स्कूटी पर सवार होकर श्रीनगर से देवप्रयाग की तरफ जा रहे थे। बदरीनाथ हाईवे पर मूल्यागांव के समीप स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही थाना देवप्रयाग पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया था। टीम ने एक घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया था। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल 30 साल के प्रदीप की मौत हो गई है। प्रदीप महड़ गांव का रहने वाला था। इसके अलावा हादसे में घायल अनूप का उपचार बेस अस्पताल श्रीकोट में चल रहा है।