पहाड़ों में बर्फबारी शुरू होते ही उमड़े पर्यटक, नैनीताल मुनस्यारी पैक, फुल होने लगे होटल

रामनवमी और दशहरे की छुट्टियों में पर्यटकों ने नैनीताल से लेकर मसूरी तक खूब मस्ती की। आप भी पढ़िए पूरी खबर
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Nainital Hotel Booking Full: Nainital Munsiyari Online Hotel Booking Full
Image: Nainital Munsiyari Online Hotel Booking Full

नैनीताल: फेस्टिवल सीजन की शुरुआत होते ही उत्तराखंड के पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार नजर आने लगे हैं।

Nainital Munsiyari Online Hotel Booking

रामनवमी और दशहरे की छुट्टियों में पर्यटकों ने नैनीताल से लेकर मसूरी तक खूब मस्ती की। दीपावली के नजदीक आने के साथ ही नैनीताल, कौसानी और मुनस्यारी में खूब भीड़ बढ़ेगी। पर्यटकों की आमद बढ़ने से कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। नवंबर से कॉर्बेट नेशनल पार्क रामनगर में भी वन्यजीव प्रेमी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ जाएगी। इस समय को पर्यटन की दृष्टि से गुजराती व बंगाली सीजन भी कहा जाता है। नैनीताल-मुक्तेश्वर में बंगाल व गुजरात के अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र आदि राज्यों से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। आगे पढ़िए

खूबसूरत हिल स्टेशन कौसानी भी पर्यटकों से गुलजार है। होटल, रिसोर्ट, होम स्टे भर गए हैं। यहां दिसंबर के अंत तक पर्यटकों की आवाजाही लगी रहेगी। यहां 50 से अधिक होटल व 10 होम स्टे हैं। अभी 30 अक्टूबर तक होटलों की बुकिंग फुल है। उसके बाद दीपावली पर्व पर भी यहां पर्यटन व्यवसाय बढ़ेगा। कौसानी में अनाशक्ति आश्रम, लक्ष्मी आश्रम, कौसानी शाल फैक्ट्री, स्टेट गेस्ट हाउस, राधा कृष्ण मंदिर और चाय बागान पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहे हैं। नैनीताल में भी इन दिनों पर्यटकों की खूब भीड़ उमड़ रही है। वीकेंड के आसपास छुट्टियों की वजह से दिल्ली, एनसीआर व उत्तर प्रदेश के सैलानी बड़ी संख्या में नैनीताल पहुंच रहे हैं। बीते दिनों उत्तराखंड में बर्फबारी हुई, जिसके बाद यहां का मौसम सुहावना बना हुआ है।