Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
पिथौरागढ़: पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते दिनों उत्तराखंड में खूब बारिश और बर्फबारी हुई। जिससे ठंड में इजाफा हुआ है।
पर्वतीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोगों को राहत पाने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात के असर से निचले इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ गई है। जगह-जगह अलाव जलने लगे हैं। केदारघाटी क्षेत्र में भी बर्फ की चादर नजर आ रही है। पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रशासन की ओर से लोगों को राहत देने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। मौसम विभाग की मानें तो 30 अक्टूबर तक मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है। आगे पढ़िए
हालांकि आने वाले दिनों में मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। ठंड अपना पूरा रूप दिखाएगी। ठंड बढ़ने के साथ ही उत्तर भारत के राज्यों में सुबह के समय धुंध और कोहरे की चादर दिखने लगी है। दूसरे राज्यों की बात करें तो भारत के उत्तरी तट, गंगीय पश्चिम बंगाल और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने तटीय इलाकों में दो तूफानों को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में इन दिनों मौसम शुष्क है। जिससे यहां आने वाले पर्यटकों की तादाद भी बढ़ी है। चारधाम क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, हालांकि श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। चारधाम यात्री बड़ी तादाद में बदरीनाथ-केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं।