Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
यहां सीओ ऑपरेशन कार्यालय में तैनात एएसआई विनोद कुमार का अचानक निधन हो गया। उनके निधन की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। एएसआई विनोद कुमार के निधन से उत्तराखंड पुलिस विभाग में शोक व्याप्त है। महकमे के अधिकारियों और साथी पुलिसकर्मियों ने उनके निधन पर शोक जताया है। एएसआई विनोद कुमार नैनीताल जिले के धारी तहसील क्षेत्र के कुलौरी गांव के रहने वाले थे। बीते रोज उनके सीने में अचानक तेज दर्द उठा। साथी कर्मचारी उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन अफसोस कि तब तक पुलिसकर्मी की मौत हो चुकी थी। आगे पढ़िए
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एएसआई विनोद कुमार के आकस्मिक निधन की दुखद खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे पुलिस विभाग में भी शोक व्याप्त है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। विनोद कुमार साल 1990 में बतौर आरक्षी पुलिस विभाग में अल्मोड़ा से भर्ती हुए थे। कुछ समय अल्मोड़ा में तैनात रहने के बाद उन्होंने पिथौरागढ़, ऊधमसिंहनगर और चंपावत जिले में भी सेवाएं दीं। सहकर्मियों ने बताया कि वह काफी सौम्य, मृदु स्वभाव के कर्मठ, ईमानदार, मेहनती और अनुशासित पुलिसकर्मी थे। उनके आकस्मिक निधन पर एसपी देवेंद्र पींचा सहित तमाम पुलिस अधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।