उत्तराखंड में अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, आज 4 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

अगले दो दिन हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ सकती है। जिसका असर बारिश-बर्फबारी के रूप में देखने को मिलेगा।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 3 November: Uttarakhand Weather Update 3 November
Image: Uttarakhand Weather Update 3 November

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के कई जिलों में गुरुवार को आसमान साफ रहा, हालांकि आज से मौसम एक बार फिर बदलने वाला है।

Uttarakhand Weather Update 3 November

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ सकती है। जिसका असर बारिश-बर्फबारी के रूप में देखने को मिलेगा। तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। शुक्रवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और आसपास के निचले हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। तुंगनाथ से लेकर केदारनाथ तक बर्फबारी हो रही है। चोटियों पर पड़ी बर्फ पिघलने से हल्की हवा के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में कंपकंपी महसूस की जा रही है। आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी के आसार हैं। आगे पढ़िए

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार फिलहाल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम है, लेकिन अगले दो से तीन दिन में हरियाणा, हिमाचल के साथ ही उत्तराखंड में ताजा पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। जिससे उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी हो सकती है। गुरुवार को प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहा, हालांकि सुबह-शाम ठंड में इजाफा हुआ है। पहाड़ों में गिरी बर्फ का असर निचले इलाकों में महसूस किया जा रहा है, यहां रहने वाले लोगों की कंपकंपी छूट रही है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ते ही बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो जाएगा। चारधाम यात्रा जिलों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है, हालांकि श्रद्धालुओं के उत्साह में किसी तरह की कमी नहीं आई है। लोग बड़ी तादाद में चारधाम के दर्शनों को पहुंच रहे हैं।