उत्तराखंड में आज बारिश बर्फबारी का अलर्ट, 4 जिलों के लोग शीतलहर से सावधान रहें

सर्द हवाओं से भी लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Report 3 November: Uttarakhand Weather Report 3 November
Image: Uttarakhand Weather Report 3 November

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। ऊंचाई वाले इलाकों में आज शुक्रवार से मौसम करवट ले सकता है।

Uttarakhand Weather Report 3 November

मौसम विभाग के मुताबिक 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इस बीच मौदानी इलाकों में 6 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आने वाले दिनों मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस बीच सर्द हवाओं से भी लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।