बर्फ के आगोश में उत्तराखंड की नीति घाटी, जहां देखिए वहां खूबसूरत नजारे

मौसम में आए बदलाव का असर चमोली की नीती घाटी में भी नजर आ रहा है। यहां सीजन की पहली बर्फबारी हुई।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Niti Valley Snowfall: Snowfall in Uttarakhand Niti Valley
Image: Snowfall in Uttarakhand Niti Valley

चमोली: मौसम विभाग की भविष्यवाणी एक बार फिर सच साबित हुई।

Snowfall in Niti Valley

शुक्रवार को प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में मौसम ने अचानक करवट बदल ली। दोपहर बाद यमुनोत्री धाम और आसपास के इलाकों में बर्फबारी होने लगी। बदरीनाथ धाम में भी बर्फबारी हुई है। मौसम में आए बदलाव का असर चमोली की नीती घाटी में भी नजर आ रहा है। यहां सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जिसके बाद क्षेत्र में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। देखने में ये नजारा बेहद खूबसूरत लग रहा है, लेकिन कड़ाके की ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मलारी गांव में लगभग तीस से पैंतीस परिवार रह रहे हैं, जो कि इस वक्त कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। जबकि घाटी के अन्य ग्रामीण अपने शीतकालीन प्रवास को लौट चुके है। आगे पढ़िए

यहां कड़ाके की ठंड होने के बावजूद कई स्थानीय निवासियों ने अपना घर नहीं छोड़ा है। घाटी में पिछले कई हफ्तों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है, और अब बर्फबारी के बाद घाटी के तापमान में और गिरावट आई है। शुक्रवार को दोपहर बाद प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हुई, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। बदरीनाथ धाम में भी बर्फबारी के बाद ठिठुरन बढ़ गई है। लोगों को राहत पाने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। यमुनोत्री धाम में दोपहर तीन बजे से चार बजे तक बारिश हुई, जिससे धाम में ठंड बढ़ गई है। वहीं आज चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि छह नवंबर तक मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है।