उत्तराखंड में 8 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम, 2 मिनट में पढ़ लीजिए वेदर अपडेट

शनिवार को चमोली की नीती घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। जिससे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update : Uttarakhand Weather Update Till 8th November
Image: Uttarakhand Weather Update Till 8th November

देहरादून: एक तरफ दिल्ली एनसीआर में हवा जहरीली हो गई है तो वहीं उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम सुहाना बना हुआ है।

Uttarakhand Weather Update Till 8th November

बारिश-बर्फबारी के बाद यहां कई इलाकों में मौसम साफ है। पहाड़ों में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। सुबह और शाम के वक्त लोग ठंड से राहत पाने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। आने वाले सप्ताह में पहाड़ से मैदानी क्षेत्रों तक मौसम शुष्क रहने और धूप खिली रहने की संभावना है। पहाड़ों में कहीं- कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 8 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश में शुक्रवार को यमुनोत्री धाम और बदरीनाथ धाम के आसपास के इलाकों में बर्फबारी हुई।

वहीं शनिवार को चमोली की नीती घाटी में भी सीजन की पहली बर्फबारी हुई। जिससे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नीती घाटी में अब भी कई परिवार रह रहे हैं, जिन्हें ठंड के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मलारी गांव में शनिवार को जबरदस्त बर्फबारी के बाद सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आठ नवंबर के बाद उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आने वाले दिनों मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आज ज्यादातर जगहों पर मौसम साफ है। आठ नवंबर तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।