Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
खटीमा: हाल ही में भूकंप से उत्तराखंड की धरती हिली थी। भूकंप का केन्द्र नेपाल में था, जहां भारी तबाही मची। उत्तराखंड के कई जिलों में भी धरती हिली थी। पहले खबर आई कि गंगोत्री स्थित एक पहाड़ से चोटी से धुंआ निकलने लगा। अब जो खबर सामने आई है, वो हैरान कर देने वाली है।
जी हां एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक ये खबर सीमावर्ती तहसील खटीमा की है। यहां भूकंप के बाद सालों से बंद पड़े नल से खुद ब खुद पानी निकलने लगा। खटीमा के कंचनपुरी ग्रामीण क्षेत्र में देसी मार्क का एक नल कई सालों से बंद पड़ा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते दिन जब वो सुबह उठे तो हैरान रह गए। कई बार इस नल की मरम्मत भी कराई गई थी लेकिन पानी नहीं आया। अब ऐसा क्या हो गया कि अचानक नल से पानी निकलने लगा। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो ये घटना भूगर्भीय हलचल की तरफ इशारा कर रही है।