कनखल थाने में तैनात सिपाही को देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने 5 हजार की रिश्वत लेते धर दबोचा। आगे जानिए पूरा मामला
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: uttarakhand police jawan Pappu Kashyap arrested for taking bribe
हरिद्वार: हरिद्वार में भी एक पुलिस सिपाही 5 हजार की रिश्वत ले रहा था, लेकिन इस बार पासा उल्टा पड़ गया।
uttarakhand police jawan arrested for taking bribe
रिश्वत की रकम हाथ आते ही विजिलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई और रिश्वतखोर सिपाही को धर दबोचा। इस घटना के बाद पूरे महकमे में हड़कंप मचा है। मामला कनखल थाने का है। यहां तैनात सिपाही को देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने 5 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। फिलहाल विजिलेंस की टीम सिपाही से पूछताछ कर रही है। एसपी विजिलेंस रेनू लोहानी ने पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कनखल क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। जिसमें 7 लोगों के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों पक्षों के दो लोगों से सिपाही पप्पू कश्यप ने पैसे ले लिए थे। जबकि पांच लोगों से पांच हजार रुपये की मांग की थी।
इस बीच पीड़ित राजू जो कि कनखल क्षेत्र का निवासी है, उसने विजिलेंस में शिकायत कर दी। राजू ने सिपाही की करतूत के बारे में विस्तार से बताया। उसने कहा कि उसके परिजनों के खिलाफ 27 मई 2023 को दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कराया था। तब राजू ने भी क्रास मुकदमा दर्ज करा दिया था। राजू ने बताया कि थाने में तैनात सिपाही पप्पू कश्यप ने पहले 5 हजार रुपये चौकी प्रभारी के नाम पर जबरन वसूले, बाद में 5 हजार रुपये और मांगने लगा। तब परेशान राजू ने विजिलेंस में शिकायत की। शिकायत सही पाए जाने पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते धर दबोचा। फिलहाल विजिलेंस की टीम आरोपी सिपाही से पूछताछ कर रही है।