Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: एक तरफ उत्तराखंड के लोग खेती-किसानी से मुंह मोड़ रहे हैं तो वहीं प्रदेश में कुछ ऐसे नौजवान ऐसे भी हैं, जो कि अपनी प्रगतिशील सोच के दम पर बंजर पड़े खेतों में सोना उगा रहे हैं।
ऊधमसिंहनगर के युवा किसान अनूप कुशवाहा इनमें से एक हैं। किच्छा के रहने वाले अनूप पहले गेहूं और धान की खेती करते थे, लेकिन मुनाफा कम था। तब दो साल पहले अनूप ने ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू की और आज वो इससे न सिर्फ मुनाफा कमा रहे हैं, बल्कि कई लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं। राघवनगर में रहने वाले अनूप ने यूट्यूब के जरिए ड्रैगन फ्रूट की खेती के बारे में जाना। इसके बाद वो हरियाणा और तेलंगाना गए। तेलंगाना से ड्रैगन फ्रूट के 2100 पौधे लाकर यहां सवा एकड़ खेत में लगाकर खेती शुरू की। आज वो न सिर्फ ड्रैगन फ्रूट की खेती कर रहे हैं, बल्कि दूसरे किसानों को भी ट्रेनिंग दे चुके हैं। युवा किसान अनूप बताते हैं कि खेती के पहले साल हमें 5 क्विंटल फ्रूट प्राप्त हुआ और दूसरे साल लगभग 70 क्विंटल के आसपास मिल जाएगा।
तीसरे साल में और अच्छी फसल मिलने की उम्मीद है। अच्छी बात ये है कि अनूप दूसरे किसानों को भी सोशल मीडिया के माध्यम से जोड़कर ड्रैगन फ्रूट की खेती के बारे में बता रहे हैं। उन्हें 16000 पौधे के लिए ऑर्डर भी मिला है। अनूप ने बताया कि देश में ड्रैगन फ्रूट ताइवान से आता है। इसे भारत पहुंचने में 10 से 15 दिन लगते हैं, ग्राहकों तक पहुंचने में 3 से पांच दिन का वक्त और लग जाता है। जबकि हमारे फार्म का फल अगले दिन ही लोगों तक पहुंच जाता है। इसलिए ये ताइवान की तुलना में काफी स्वादिष्ट हैं। अगर आप भी ड्रैगन फ्रूट की खेती के बारे में अनूप कुशवाहा से जानना चाहते हैं तो उन्हें मोबाइल नम्बर 9870629305 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा उनके फार्म पर जाकर भी उनसे संपर्क किया जा सकता है।